Debashish

Debashish

2p

2 comments posted · 1 followers · following 0

220 weeks ago @ हिन्दी - प्रश्नो... · 1 reply · +2 points

अद्भूत कड़ी खोज लाये आप विनय :) यह NIIT का ही प्रकल्प है, शायद HIW से प्रभावित होकर वे आगे बढ़े हैं, डॉ रितु के कुछ लेख पहले पढ़ चुका हूं, वे डॉ सुगाता मित्रा के साथ काम कर चुकी हैं।

मैं ऐसे प्रयोग की सफलता के बारे में नहीं सोचना चाहता। यह अभिनव परियोजना है, किसी ने सोचा और कार्यान्वित किया, शायद यही बड़ी बात है। सफल ना भी हुआ तो भी मलाल नहीं होना चाहिये। जिन कामों की सरकार से अपेक्षा रहती है वो ही न करे तो समाज को योगदान देने के लिये ऐसे लोगों को ही आगे आना होगा।

220 weeks ago @ हिन्दी - 2007 के RMIM प... · 0 replies · +1 points

"तारे ज़मीं पर" का कैसेट खरीद कर अनगिनत बार सुनने के बाद जब मैंने फिल्मफेयर की संगीत श्रेणी से इसे गायब देखा तो मुझे लगा कि मेरी संगीत की पसंद शायद अजब है, पर मेरा बेटा भी जब बम बम बोले जैसे गीतों पर थिरकता और गाता तो मुझे लगा गड़बड़ मेरे साथ नहीं फिल्मेफेयर के साथ ही है :) अगर आमिर भी स्टेज पर आकर कलाबाजी करते तो फिल्मफेयर उन्हें संगीत श्रेणी में भी जीतने देता शायद।

RMIM के परिणाम से ढाढस बंधी है। शुक्रिया इस आयोजन के लिये।